HDFC Share slips after Q1 earnings : 18 जुलाई के शुरुआती कारोबार में HDFC Bank के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने 16 जुलाई को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किए है जिसके मुताबिक बैंक का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 19% बढ़कर जून तिमाही में 9196 करोड़ रुपए रहा है। अप्रैल-जून में बैंक ने 2984.1 करोड़ रुपए टैक्स पर खर्च किए हैं। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 7,729.64 करोड़ रुपए था।
HDFC Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम 30 जून 2022 को खत्म तिमाही में 14.5% बढ़कर 19,481.4 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की जून तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आमदनी 17,009 करोड़ रुपए थी। बैंक की नेट इनकम ग्रोथ को लोन पोर्टफोलियो की ग्रोथ से सपोर्ट मिला है। जून तिमाही में लोन ग्रोथ 22.5%, डिपॉजिट ग्रोथ 19.2% रही है। जबकि कुल बैलेंस शीट की ग्रोथ 20.3% रही।
HDFC Bank का नेट रेवेन्यू जून तिमाही में 19.8% बढ़कर 27,181.4 करोड़ रुपए रहा। इसमें ट्रेडिंग और मार्केट-टू-मार्केट लॉस शामिल नहीं है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 22,696.5 करोड़ रुपए रहा।
ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने एचडीएफसी बैंक को buy रेटिंग दी है और अपने टारगेट प्राइस में कटौती करते हुए इसके लिए 1690 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। नोमुरा का कहना है कि प्रोविजन में गिरावट के चलते कंपनी के मुनाफे में मदद मिली है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए EPS और र बुक वैल्यू कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) में क्रमश: 16.6 फीसदी और 16.8 फीसदी बढ़त का अनुमान लगाया था।
Kotak Institutional Equities
ब्रोकरेज फर्म ने एचडीएफसी बैंक पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 1650 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी ने 2 फीसदी ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ के दम पर साल-दर-साल आधार पर 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। आगे कंपनी की ग्रोथ में और बढ़त देखने को मिलेगी।
प्रभुदास लीलाधर ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग की राय को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए 1740 रुपये का टारगेट दिया है।
शेयरखान ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग की राय को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए 1,800 रुपये का टारगेट दिया है।
फिलहाल 10.28 बजे के आसपास एनएसई पर HDFC Bank का शेयर 17.20 रुपये यानी 1.26 फीसदी टूटकर 1,344.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का लो 1,343.75 रुपये पर है जबकि इसका दिन का हाई 1,366.10 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक लो 1,271.60 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक हाई 1,725.00 रुपये पर है। वर्तमान में कंपनी का वॉल्यूम 2,745,888 शेयरों का है। इसका मार्केट कैप 746,993 करोड़ रुपये है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )