एचडीएफसी (HDFC) की तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। कंपनी का मुनाफा 11% बढ़कर 2958 करोड़ हुआ जबकि कंपनी की ब्याज से कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन कंपनी के NPA में थोड़ी बढ़ोतरी नजर आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,260.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,524.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था.
तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,284 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में कंपनी के टैक्स पर होने वाला खर्च सालाना आधार पर 826.7 करोड़ रुपये से घटकर 787.5 करोड़ रुपये पर आ गया है।
कुल मिलाकर ब्रोकरेजेस ने इस दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी पर पॉजिटिव नजरिया रखा है। ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि हाउसिंग सेगमेंट में निवेश के लिए अब भी बेहतरीन मौके हैं। इसका FY23 में RoE 13% से ज्यादा संभव है।
CREDIT SUISSE की HDFC पर राय
CREDIT SUISSE ने HDFC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3350 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY की HDFC पर राय
MORGAN STANLEY ने HDFC पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3340 रुपये तय किया है।
CLSA ने HDFC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3250 रुपये से घटाकर 3050 रुपये तय किया है।
CITI ने HDFC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3300 रुपये तय किया है।