Get App

HDFC के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे, जानें इस स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेस की निवेश राय

ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि हाउसिंग सेगमेंट में निवेश के लिए बेहतरीन अवसर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2022 पर 9:23 AM
HDFC के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे, जानें इस स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेस की निवेश राय
CREDIT SUISSE ने HDFC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य 3350 रुपये तय किया है

एचडीएफसी (HDFC) की तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। कंपनी का मुनाफा 11% बढ़कर 2958 करोड़ हुआ जबकि कंपनी की ब्याज से कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन कंपनी के NPA में थोड़ी बढ़ोतरी नजर आई है। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,260.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,524.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था.

तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,284 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में कंपनी के टैक्स पर होने वाला खर्च सालाना आधार पर 826.7 करोड़ रुपये से घटकर 787.5 करोड़ रुपये पर आ गया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

BROKERAGES ON HDFC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें