Get App

Hot Stocks: Angel one के समीत चव्हाण की 2 शानदार शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है जोरदार कमाई

हीरो मोटो में 2440 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। ये स्टॉक इसी हफ्ते 4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 9:21 AM
Hot Stocks: Angel one के समीत चव्हाण की 2 शानदार शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है जोरदार कमाई
एसआरएफ में 2395 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2,260 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। ये स्टॉक इसी हफ्ते 2 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Sameet Chavan,Angel one

मई महीनेंकी शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आरबीआई की तरफ से अचानक ब्याज दरों में की गई बढ़त के चलते 4 माई को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी 16800 के अपने अहम सपोर्ट जोन से नीचे फिसल गया। उसके अगले दिन ग्लोबल मार्केट की कमजोरी ने फिर खेल बिगाड़ दिया। बीता हफ्ता पिछले 3 महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा। पिछले हफ्ते निफ्टी 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते की गिरावट घरेलू और ग्लोबल दोनों कारणों की देन थी। घरेलू बाजार में आरबीआई की दरों में बढ़ोतरी की वजह से पहले से ही दबाव था। ग्लोबल कमजोरी ने इस दबाव को भारी गिरावट में बदल दिया।

हमें इसकी उम्मीद नहीं थी कि निफ्टी की गिरावट 16500 के भी नीचे जा सकती है। लेकिन ग्लोबल कमजोरी की वजह से कोई भी लेवल टिकने में कामयाब नहीं रहा। अभी भी ग्लोबल बाजार के संकेत काफी कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में आगे की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन हम बहुत एग्रेसिव होकर बिकवाली के पोजीशन लेने के पक्ष में भी नहीं हैं। अगर हम निफ्टी के डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर नजर डालें तो हमें 16200–16000 करीब 'पेनन्ट' (Pennant) पैटर्न टार्गेट देखने को मिल रहा है जो वर्तमान स्तर से बहुत दूर नहीं है। ऐसे में हम इस हफ्ते को दौरान आने होने वाले किसी रिवर्सल का इंतजार करना चाहेंगे। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16500 और उसके बाद 16700 के स्तर काफी अहम हैं। इन पर नजरें रहनी चाहिए।

इसी हफ्ते जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें