Vidnyan Sawant, GEPL Capital
Vidnyan Sawant, GEPL Capital
मध्य अक्टूबर 2021 से निफ्टी में प्राइस और टाइम करेक्शन देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 15650 पर स्थित अपना बड़ा सपोर्ट तोड़ दिया। इसके बाद निफ्टी 15650 के ऊपर जानें में कामयाब नहीं रहा है। ये इस बात का संकेत है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो डेली चार्ट पर स्थित RSI (relative strength index) 50 के नीचे बना हुआ है और लोअर हाई बना रहा है जो बाजार में शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए बियरिश मोमेंटम बने रहने का संकेत है।
निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 15,650 के लेवल पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 15,900 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसको 15,180 पर और 15,000 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।
हमें लगता है कि निफ्टी 15,700 -15,180 के बीच सीमित दायरे में रहेगा। अगर निफ्टी 15180 के नीचे फिसलता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है और निफ्टी 14,880 और फिर उसके बाद 14,590 तक भी फिसल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 15900 के ऊपर जाता है तो मंदी का हमारा अनुमान गलत हो जाएगा।
आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Sapphire Foods India: Buy | LTP: Rs 1,030.90 | सफायर फूड्स इंडिया में 925 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1300 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Asahi India Glass: Buy | LTP: Rs 487.40 | अशाही इंडिया में 420 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 575 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Indian Hotels: Buy | LTP: Rs 223.5 | इंडियन होटल्स में 200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 260 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।