Q4 नतीजों के बाद HUL में क्या करना चाहिए आपको निवेश, जानिए क्या हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसों की राय

क्रेडिट सुईस ने एचयूएल पर "outperform" रेटिंग की राय दी है और इसका टारगेट 2800 रुपये से घटाकर 2550 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि होम केयर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ रही है

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
शेयरखान ने इस एचयूएल पर "buy " रेटिंग दी है और इसके लिए 2,456 रुपये का टारगेट दिया है।

28 अप्रैल यानी आज के कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) के शेयर में सुबह के कारोबार में 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों को जारी किया। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 8 फीसदी बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,143 करोड़ रुपये था।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रति शेयर 19 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

HUL का मार्च तिमाही में EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन) 3,245 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही से 10 फीसदी से अधिक है। सेगमेंट के आधार पर बात करें तो होम केयर सेगमेंट में कंपनी को 24 फीसदी की ग्रोथ हुई, जबकि ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में 4 फीसदी की ग्रोथ हुई।


एफएमसीजी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी का कुल रेवेन्यू मार्च तिमाही में 11 फीसदी बढ़कर 13,462 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 12,132 रहा। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कुल टर्नओवर 50,336 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 45,311 करोड़ रुपये था।

जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसों की राय

क्रेडिट सुईस ने एचयूएल पर "outperform" रेटिंग की राय दी है और इसका टारगेट 2800 रुपये से घटाकर 2550 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि होम केयर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ रही है। लेकिन BPC और न्यूट्रिशन सेगमेंट में दबाव से चिंता बनी हुई है। क्रेडिट सुईस ने FY23-24 मार्जिन अनुमान घटाकर 9% किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि महंगे कमोडिटी से मार्जिन पर दबाव संभव है।

शेयरखान ने इस एचयूएल पर "buy " रेटिंग दी है और इसके लिए 2,456 रुपये का टारगेट दिया है।

इसी तरह मॉर्गन स्टेनली ने एचयूएल के शेयर पर "equal-weight " रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। मार्केट शेयर बढ़ना कंपनी के लिए पॉजिटिव है। हालांकि बढ़ती महंगाई को लेकर मैनेजमेंट काफी सतर्क है। आगे लागत बढ़ने से वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन पर असर संभव है। मॉर्गन स्टेनली ने एचयूएल के लिए 2381 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

फिलहाल 10: 25 बजे के आसपास एनएसई पर HUL का शेयर 49.90 रुपये यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 2,195.00 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्टॉक का आज का डे लो 2,165.00 रुपये पर है जबकि इसका आज का डे हाई 2,237.00 रुपये पर है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।