आईसीआईसीआई डायरेक्ट इस स्मॉलकैप अपैरल स्टॉक पर है बुलिश, जानिए अहम बातें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट की इस स्टॉक में 325 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। फिलहाल अभी यह शेयर 270 रुपये के आसपास दिख रहा है।

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 4:13 PM
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की इस स्टॉक में 325 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

स्मॉलकैप शेयरों के साथ काफी जोखिम होता है लेकिन इनके हायर इंटरेस्ट देने की भी संभावना होती है। लॉन्ग टर्म में स्मॉलकैप शेयरों में आउट परफॉर्म करने की व्यापक संभावना होती है। लीडिंग ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट सिलेसिलाए परिधान बेचने वाली कंपनी Kewal Kiran Clothing के स्टॉक्स को लेकर काफी बुलिश नजर आ रही है।

Kewal Kiran Clothing एक स्मॉलकैप कंपनी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की इस स्टॉक में 325 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। फिलहाल अभी यह शेयर 270 रुपये के आसपास दिख रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि अगले 12 महीनों में इस स्टॉक में 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

अपनी रिसर्च रिपोर्ट में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि KKCL एक ब्रैंडेड परिधान बनाने वाली कंपनी है। इसके पास Killer , Lawman Pg 3, Integriti और Easies जैसे ब्राड है। कंपनी अलग -अलग मूल्य वर्ग के प्रोडक्ट की बिक्री करती है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मैन्स वियर पर ज्यादा फोकस्ड है। इसके साथ ही कंपनी ने महिलाओं और बच्चों के कपड़ो के कारोबार में भी कदम रखा है।


वित्तीय मोर्चे पर देखें तो कंपनी ने लगातार डबल डिजीट मार्जिन दिया है। इसकी बैलेसशीट काफी मजबूत है। कंपनी दूसरी कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं करती है। पिछले 1 दशक में कंपनी के मार्जिन में जोरदार मजबूती देखने को मिली है और यह 20 फीसदी से ज्यादा रही है।

Kewal Kiran Clothing एक इक्विटी शेयर 4 बोनस शेयर देने का एलान किया है। बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट 17 दिसंबर 2021 है जबकि एक्स डेट 16 दिसंबर 2021 थी। कंपनी लगभग कर्ज मुक्त स्थिति में है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आगे भी कंपनी के कारोबार में कंपनी को मजबूती देखने को मिलेगी जिसका फायदा आगे कंपनी को देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।