सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते भी 3 खिलाड़ी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Angel One के समीत चव्हाण और wavesstrategy.Com के आशीष कयाल हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
दूसरे दिन की समीत चव्हाण की टॉप कॉल INDIAMART रही जिसने 3% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की रूपक डे की टॉप कॉल TATA POWER रही जिसने 2% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 3.09% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 3.8% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 13.9% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY JK Lakshmi Cement
समीत ने इस स्टॉक में 490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 474 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 560 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.Com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY MRPL
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 74 रुपये के स्तर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 82 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 71 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIH
रूपक ने कहा कि इसमें 192 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 184 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।