इन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस की पोजीशनल खरीदारी की सलाह, 1 से 2 सेशंस में दिख सकता है उछाल

इस स्टॉक में 1 से 2 सेशन में 275-280 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
इसमें 4 लाख शेयर का ओपन इंटरेस्ट नजर आया

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


IEX

डीलर्स ने आज इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी। उन्होंने इसमें BTST strategy अपनाने की राय दी। डीलर्स का मानना है कि इस स्टॉक में 1 से 2 सेशन में 275-280 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 11 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है और फ्रेश लॉन्ग देखने को मिले हैं।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन, HDFC सिक्योरिटीज के विनय रजानी से जानें ट्रेडिंग आइडिया और बाजार पर राय

आज यानी 14 जनवरी को आईईएक्स का शेयर एनएसई पर 0.34 प्रतिशत या 0.90 अंक ऊपर 266.85 रुपये पर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 318.67 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 74 रुपये रहा है।

MCDOWELL - UNITED SPIRITS

दूसरे स्टॉक के रूप में वीकेंड का पसंदीदा स्टॉक युनाइटेड स्पिरिट्स पर दांव लगाने की सलाह डीलर्स से मिली है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स को लगता है कि इसमें 1000-1025 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। आज के ट्रेड में FIIs में खरीदारी की है। आज इस स्टॉक में करीब 4 लाख शेयर ओपन इंटरेस्ट पर लॉन्ग साइड में जुड़े हैं।

आज यानी 14 जनवरी को MCDOWELL - UNITED SPIRITS का शेयर एनएसई पर 0.20 प्रतिशत या 1.85 अंक ऊपर 944.20 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1019.95 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 507.50 रुपये रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।