Jefferies ने हाल मे आई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बाजार की हालिया गिरावट में कुछ अच्छे स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका बन रहा है। अपने स्टॉक पिक्स बताते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Dixon और Amber जैसे EMS plays काफी पसंद है। भारत में स्वदेशीकरण पर जोर और पीएलआई जैसी स्कीम का इन स्टॉक को फायदा मिलेगा ।
इसके अलावा जैफरीज को अपने सेगमेंट की मार्केट लीडर जैसे Supreme Industries (SI), Kajaria Ceramics (KJC) और Crompton जैसे स्टॉक भी पसंद है। जैफरीज का कहना है कि इन स्टॉक्स को इनकी मजबूत ब्रांड पहचान , कीमत बढ़ाने की इनकी क्षमता, लागत पर नियंत्रण की जाने वाली कोशिशों और प्रीमियम मिक्स और भारत भर में इनकी अच्छी पहुंच का फायदा मिलेगा।
Crompton पर जैफरीज का कहना है कि लागत नियंत्रण के लिए की जाने वाली कोशिशों, प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी और प्रीमियम प्रोडक्ट पर फोकस से कंपनी को फायदा होगा। कंपनी ने उन्नति प्रोजेक्ट के तहत तीसरी तिमाही में 46 करोड़ रुपये बचाए है जबकि दूसरी तिमाही में उसने उन्नति प्रोजेक्ट के तहत 48 करोड़ रुपये बचाने है।
पिछले 12 महीनों में कंपनी ने 4 बार अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाई है और इन 4 राउंड ने कुल 17-18 फीसदी कीमतें बढ़ाई है। कंपनी ने पिछली बार तीसरी तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी की थी जिसका असर चौथी तिमाही में देखने को मिलेगा।
इसी तरह Kajaria को भी अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाई है। कंपनी ने 9 महीने में कीमतों में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। जिसके चलते कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी से कंपनी को निपटने में सहायता मिली है। कंपनी अपने सेनिटयरी कारोबार में करीब 8 फीसदी कीमत बढ़ाने में सफल रही है। जैफरीज का मानना है कि कंपनी अपनी मजबूत ब्रांड पहचान के चलते ही बिना किसी दबाव के कीमतें बढ़ाने पर सफल रही है।