ITC Share Price: गुरुवार 19 मई को ITC के निवेशकों की चांदी रही। मार्च तिमाही में कंपनी के दमदार नतीजों के बाद इसके शेयरों में तेजी आई। कंपनी के शेयर तीन साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे ITC के शेयर 2.62% ऊपर 273.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 12% तो रेवेन्यू में 17% की बढ़ोतरी हुई है। ITC का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 12% बढ़कर 4195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4195 करोड़ रुपए था।
कंपनी की आय 15% बढ़कर 17,754 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 15,404 करोड़ रुपए थी। बता दें कि सिगरेट के कारोबार से ITC की आमदनी 10% ग्रोथ के साथ 7,177 करोड़ रुपए रही है। वहीं नॉन-सिगरेट बिजनेस में कंपनी की इनकम ग्रोथ 12% रही है।
कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए 6.25 रुपए के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
नतीजों के बाद क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस का राय
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने ITC पर अपनी ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि सिगरेट EBIT के लिहाज से FY23 सॉलिड रहने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 3-5% बढ़ाया है।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ITC पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। हर सेगमेंट में मार्जिन में बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने इस तिमाही में सिगरेट और FMCG में स्मार्ट गेन हासिल किया है।
09:36 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 9.95 रुपये यानी 3.73 फीसदी की बढ़त के साथ 276.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मॉर्गन स्टैनली ने ITC पर ओवरवेट रेटिंग की राय बनाए रखते हुए स्टॉक का टारगेट प्राइस 276 रुपये से बढ़ाकर 293 रुपये कर दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। सिगरेट और FMCG EBIT अनुमान से अधिक रहा है।
इस बीच CNBC-TV18 ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि मजबूत तिमाही नतीजे और नियर टर्म में बेहतर अर्निंग आगे कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा।
शेयरखान ने आईटीसी पर Buy रेटिंग को बरकरार रखते हुए इस स्टॉक के लिए 320 रुपये का लक्ष्य दिया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )