Get App

ITC के शेयर तीन साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंचे, जानिए अब क्या करें निवेशक

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने ITC पर अपनी ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का टारगेट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 11:09 AM
ITC के शेयर तीन साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंचे, जानिए अब क्या करें निवेशक
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ITC पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का लक्ष्य दिया है

ITC Share Price: गुरुवार 19 मई को ITC के निवेशकों की चांदी रही। मार्च तिमाही में कंपनी के दमदार नतीजों के बाद इसके शेयरों में तेजी आई। कंपनी के शेयर तीन साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे ITC के शेयर 2.62% ऊपर 273.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 12% तो रेवेन्यू में 17% की बढ़ोतरी हुई है। ITC का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 12% बढ़कर 4195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4195 करोड़ रुपए था।

कंपनी की आय 15% बढ़कर 17,754 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 15,404 करोड़ रुपए थी। बता दें कि सिगरेट के कारोबार से ITC की आमदनी 10% ग्रोथ के साथ 7,177 करोड़ रुपए रही है। वहीं नॉन-सिगरेट बिजनेस में कंपनी की इनकम ग्रोथ 12% रही है।

कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए 6.25 रुपए के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें