Get App

आईसीआईसीआई बैंक और फिनोलेक्स केबल्स पर JEFFERIES की बाय रेटिंग, जानिये क्या है टारगेट प्राइस

JEFFERIES का ICICI BANK पर कहना है कि ग्रामीण लेंडिंग पर बैंक का फोकस रहेगा और इसके साथ ही बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 9:37 AM
आईसीआईसीआई बैंक और फिनोलेक्स केबल्स पर JEFFERIES की बाय रेटिंग, जानिये क्या है टारगेट प्राइस
JEFFERIES ने FINOLEX CABLES पर कहा है कि इस स्टॉक पर कमोडिटी कीमतों में उठापटक का असर कम रहेगा

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

JEFFERIES की ICICI BANK पर राय

JEFFERIES ने ICICI BANK पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ग्रामीण लेंडिंग पर बैंक का फोकस रहेगा। इसके साथ ही डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है। वहीं FY22 में मुनाफे से आगे एसेट क्वालिटी में सुधार संभव है। उनका मानना है कि बैंक का FY22-25 के बीच प्रॉफिट 17% और RoE ग्रोथ 16% संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें