सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
JEFFERIES की INDIA METALS सेक्टर पर राय
आज मेटल शेयर फोकस में रहेंगे। JEFFERIES ने INDIA METALS सेक्टर पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2022 में मेटल की चमक घटेगी। कमजोर इकोनॉमी और चीन में डिमांड की दिक्क्तों के चलते इस साल मेटल की चमक घटेगी। इन्होंने स्टील शेयरों को डाउनग्रेड किया है। एक साल में निफ्टी मेटल इंडेक्स 60 परसेंट से ज्यादा दौड़ा है। वहीं एक साल पहले के मुकाबले रिस्क रिवॉर्ड कमजोर है।
JEFFERIES की Tata Steel पर राय
JEFFERIES ने Tata Steel पर खरीदारी की रेटिंग को होल्ड रेटिंग कर दिया है। इन्होंने Tata Steel का FY23 EPS अनुमान 18% घटाया है।
JEFFERIES की JSW Steel पर राय
JEFFERIES ने JSW Steel पर खरीदारी की रेटिंग को हटाकर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।
JEFFERIES की Hindalco पर राय
JEFFERIES ने Hindalco पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।
JP MORGAN ने L&T पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ऑर्डर इनफ्लो के ट्रेंड से गाइडेंस बरकरार रहने की उम्मीद है। जबकि
सरकारी प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर से ग्रोथ बढ़ेगी। इन्होंने सालाना आधार पर कोर/कंसो रेवेन्यू ग्रोथ 12.8%/14.1% रहने का अनुमान जताया है।