किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CLSA की TATA MOTORS पर राय
CLSA ने TATA MOTORS पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 408 रुपये से घटाकर 392 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22-24 के JLR के वॉल्यूम अनुमान में 4-7% कमी संभव है। हालांकि इन्होंने घरेलू कारोबार में वॉल्यूम अनुमान 8-18% बढ़ाया है। इनका मानना है कि कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी का नतीजों पर असर दिखेगा। वही JLR कारोबार में Lower Value से शेयर लक्ष्य घटाया है।
KOTAK MAHINDRA BANK में आज होगी बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इसमें Canadian Pension Fund 4 करोड़ शेयर बेचेगा। ये सौदे 5% तक के डिस्काउंट पर हो सकते हैं। गौरतलब है कि फंड अपनी होल्डिंग का 32% बेच रहा है। दिसंबर 2021 तक CPPIB के पास कंपनी के 12.6 करोड़ शेयर थे।
CLSA की KOTAK MAHINDRA BANK पर राय
CLSA ने KOTAK MAHINDRA BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इस पर Peers के मुकाबले 4-5% ज्यादा ग्रोथ का अनुमान है। वहीं बैंक का देनदारी को लेकर फोकस रहेगा।