किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
MACQUARIE की ASIAN PAINTS पर राय
MACQUARIE ने ASIAN PAINTS पर राय देते हुए आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,200 रुपये से घटाकर 3800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि छोटी अवधि में मार्जिन की चिंताएं बनी हुई हैं। इन्होंने FY22/23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 1%/4%/2% घटाया है।
MS की Asian Paints पर राय
MS ने Asian Paints पर अंडरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2548 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि शेयर की चाल रॉ-मटेरियल की कीमतों पर निर्भर करती है।
आज यानी 7 मार्च 2022 को प्रीओपनिंग ट्रेड में एनएसई पर ये शेयर 0.21 प्रतिशत या 5.85 अंक ऊपर 2744 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3590 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2343 रुपये रहा है।
JEFFERIES की BAJAJ FINANCE पर राय
JEFFERIES ने BAJAJ FIN पर होल्ड की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 7,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें आगे भी बेहतर ग्रोथ कायम रहने की उम्मीद है। वहीं
FY23-25 के दौरान मुनाफे में 27% CAGR ग्रोथ मुमकिन है।
आज यानी 7 मार्च 2022 को प्रीओपनिंग ट्रेड में एनएसई पर ये शेयर 2.87 प्रतिशत या 187.9 अंक नीचे 6350 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 8050 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4362 रुपये रहा है।