टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन कंपनी (TITAN COMPANY) के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही यानी कि जून में समाप्त तिमाही के लिए अपडेट आ गये हैं। कंपनी के अपडेट के मुताबिक 2 साल के बाद Q1 कारोबार के लिए ये कंपनी की सामान्य तिमाही रही है। अबकी बार Q1 में कंपनी की सेल्स 205% बढ़ी है। इसके साथ ही ज्वेलरी सेगमेंट की बात करें तो Q1 में ज्वेलरी की बिक्री 207% बढ़ी है।
कंपनी के दूसरे अहम सेगमेंट वॉचेस, वियरेबल्स में रिकॉर्ड 158% बिक्री ग्रोथ देखने को मिली। जबकि EyeCare सेगमेंट में 176% की ग्रोथ रही है। इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2023 के Q1 में कंपनी ने 120 नए स्टोर जोड़े हैं। इसकी वजह से 30 जून तक कंपनी के कुल स्टोर संख्या बढ़कर 2106 हो गई। अब जानते हैं कंपनी के पहली तिमाही के अपडेट के बाद स्टॉक पर ब्रोकर्स क्या नजरिया रखते हैं-
CITI की TITAN पर निवेश राय
CITI ने TITAN पर राय देते हुए कहा है कि उन्होंने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके लिए 2890 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही के प्रदर्शन से पॉजिटिव सरप्राइज मिला है। ज्वेलरी बिक्री में 23% का उछाल नजर आया जिसमें अनुमान से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड में रिकवरी देखने को मिलेगी। इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ने की संभावना है। हालांकि इंपोर्ट ड्यूटी हाइक, गोल्ड कीमतों में उतार-चढ़ाव से जोखिम भी बना हुआ है।
MORGAN STANLEY ने TITAN पर निवेश राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 2621 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि Q1 में सभी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन का ट्रेंड देखने को मिला है। कंपनी की ज्वेलरी बिक्री में 23% की बढ़ोतरी नजर आई है।
Motilal Oswal की TITAN पर निवेश राय
Motilal Oswal ने TITAN पर राय देते हुए कहा कि इस सेगमेंट में टाइटन उनकी टॉप पसंद बना हुआ है। उनका कहना है कि इस पर उन्होंने खरीदारी की राय बनाये रखी है। इसके साथ ही इस स्टॉक पर प्रति शेयर 2900 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)