HINDALCO और TITAN पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये निवेश रिपोर्ट

JEFFERIES ने HINDALCO पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 700 रुपये तय किया है

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
HINDALCO और TITAN पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके पीछे ब्रोकरेज हाउसेज के आंतरिक सूत्रों से भी जानकारी प्राप्त की जाती है जिससे आपको ट्रेड करने में आसानी हो। तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

JEFFERIES की HINDALCO पर राय

JEFFERIES ने HINDALCO पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 660 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एल्युमिनियम में तेजी के चलते इन्होंने इसका FY23-24 EPS अनुमान 5-11% बढ़ाया है। इस पर Novelis का आउटलुक मजबूत है। इसके अलावा पैकेजिंग और ऑटो से सपोर्ट संभव है।


आज यानी 7 मार्च 2022 को सुबह 10.10 बजे एनएसई पर ये शेयर 2.71 प्रतिशत या 15.65 अंक ऊपर 599.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 618 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 305.40 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में हिंडाल्को के शेयर ने अब तक 586.75 का लो और 603 का हाई स्तर छुआ है।

MACQUARIE की TITAN पर राय

MACQUARIE ने TITAN पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसे मार्केट शेयर बढ़ने का फायदा मिलेगा। वही मजबूत डिमांड के चलते मुनाफे का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है। इसके साथ ही डायमंड और सोने का प्राइस आउटलुक कंपनी के पक्ष में है।

आज यानी 7 मार्च 2022 को सुबह 10.13 बजे एनएसई पर ये शेयर 3 प्रतिशत या 73.15 अंक नीचे 2368.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2687.25 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1400.5 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में टाइटन कंपनी के शेयर ने अब तक 2354.10 का लो और 2419.55 का हाई स्तर छुआ है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।