Axis Securities के राजेश पालविया से जानिए Granules India, Welspun Corp में क्या करें, खरीदें, बेचें या रहें बने

Granules India में निवेशकों को सलाह होगी कि वह इस स्टॉक में नए निवेशक इस स्टॉक में खरीदारी करें । वहीं मौजूदा निवेशक इसमें बने रहें और थोड़ी-थोड़ी और खरीदारी करते रहें

अपडेटेड May 23, 2022 पर 12:25 PM
Granules India 10.5 फीसदी की बढ़त के साथ एफएंडओ सेगमेंट का तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा और यह 271.2 रुपये पर बंद हुआ

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार जमकर झूमा था और बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली । निफ्टी, सेंसेक्स में करीब 3% की तेजी रही । मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरो में खरीदारी रही । BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में भी जमकर खरीदारी हुई । सबसे ज्यादा तेजी मेटल, ऑटो शेयरों में देखने को मिली।

शुक्रवार को सेंसेक्स 1534.16 अंक यानी 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 54,326.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 456.75 अंक यानी 2.89 फीसदी की मजबूती के साथ 16,266.15 के स्तर पर बंद हुआ।वहीं ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

शुक्रवार के कारोबार में Granules India, JK Lakshmi Cement और Welspun Corp के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। Granules India 10.5 फीसदी की बढ़त के साथ एफएंडओ सेगमेंट का तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा और यह 271.2 रुपये पर बंद हुआ। वहीं JK Lakshmi Cement 17 फीसदी की बढ़त के साथ 493.75 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Welspun Corp में भी 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 245 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 6 दिनों में इस स्टॉक में 46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


Q4 नतीजों के बाद इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है AXIS SECURITIES के राजेश पालविया की राय

Granules India- निवेशकों को सलाह होगी कि वह इस स्टॉक में नए निवेशक इस स्टॉक में खरीदारी करें । वहीं मौजूदा निवेशक इसमें बने रहें और थोड़ी-थोड़ी और खरीदारी करते रहें। यह स्टॉक 300-315 रुपये तक का अपसाइड दिखा सकता है। इसमें 240-230 रुपये के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।

Welspun Corp- निवेशकों को सलाह होगी कि वह इस स्टॉक में नए निवेशक इस स्टॉक में खरीदारी करें । वहीं मौजूदा निवेशक इसमें बने रहें और थोड़ी-थोड़ी और खरीदारी करते रहें। यह स्टॉक 275-310 रुपये तक का अपसाइड दिखा सकता है। इसमें 210-190 रुपये के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।

JK Lakshmi Cement - निवेशकों को सलाह होगी कि वह इस स्टॉक में नए निवेशक इस स्टॉक में खरीदारी करें । वहीं मौजूदा निवेशक इसमें बने रहें और थोड़ी-थोड़ी और खरीदारी करते रहें। यह स्टॉक 580-620 रुपये तक का अपसाइड दिखा सकता है। इसमें440-410 रुपये के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।