Larsen & Toubro का मुनाफा घटा जबकि आय बढ़ी, जानें स्टॉक पर ब्रोकरेजेस की निवेश राय

CS ने L&T पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य 2450 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 9:48 AM
जानें L&T पर ब्रोकरेजेस की निवेश राय

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत घटकर 2,055 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,648.33 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में L&T के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 39,563 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 36,661 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 50,359 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए। ऐसे में जानते हैं ब्रोकरेजेस का कंपनी के स्टॉक पर क्या है नजरिया-

BROKERAGES ON L&T

JEFFERIES की L&T पर राय


JEFFERIES ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2845 रुपये से घटाकर 2675 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 EBITDA अनुमान से 5% कम रहा है। 9MFY22 के ऑर्डर फ्लो से निराशा हुई है। इन्होंने FY22 के लिए 13-17% ऑर्डर इनफ्लो ग्रोथ गाइडेंस बरकरार रखा है।

CITI की L&T पर राय

CITI ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2460 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 अनुमान के मुताबिक रहा है जबकि Q4 में मजबूत ऑर्डर इन फ्लो की संभावना है। शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है और ये हमारी सेक्टर में टॉप पिक बनी हुई है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CS की L&T पर राय

CS ने L&T पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2450 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें लोअर ब्याज लागत, एसेट सेल्स और रिस्ट्रक्चरिंग की वजह से तेजी नजर आयेगी। इन्होंने FY22/23/24 के लिए EPS अनुमान 77/99/119 रुपये से घटाकर 68/93/114 रुपये किया है।

KOTAK INSTL EQ की L&T पर राय

KOTAK INSTL EQ ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2450 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं और IT कारोबार से सपोर्ट मिला है।

JP MORGAN की L&T पर राय

JP MORGAN ने L&T पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2300 रुपये से घटाकर 2160 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वे ग्रोथ आउटलुक, फ्री कैश पोटेंशिय और रणनीतिक पहल के चलते इस पर पॉजिटिव हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।