LIC के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 4% चढ़कर 700 रुपए के ऊपर पहुंचा शेयर, अब निवेशक क्या करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा भाव पर LIC के शेयरों में निवेश बढ़ाया जा सकता है, कंपनी के शेयरों का वैल्यूएशन आकर्षक है

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
LIC के शेयर पिछले दो दिनों में 6% चढ़ चुके हैं

LIC के शेयरों में लगातार दूसरे दिन हरियाली दिखी है। सरकारी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) के शेयर 15 जून को 4.70% यानी 31.25 रुपए बढ़कर 706 रुपए पर पहुंच गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब LIC के शेयरों में तेजी आई है। इससे एक दिन पहले LIC के शेयर 2% चढ़े थे। आज सुबह 10.08 मिनट पर LIC के शेयर 4.69% ऊपर यानी 31.70 रुपए बढ़कर 706 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

पिछले 10 दिनों से LIC के शेयरों में लगातार गिरावट जारी थी। LIC के शेयर इतने टूटे कि यह लिस्टिंग के बाद सबसे ज्यादा गिरने वाला एशिया का दूसरा शेयर बन गया है। पहले नंबर पर दक्षिण कोरिया की कंपनी LG Energy Solution है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय


LIC के शेयर पिछले दो दिनों में 6% चढ़ चुके हैं। इसके बावजूद यह अभी भी आकर्षक लेवल पर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा भाव पर LIC के शेयरों में निवेश बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के शेयरों का वैल्यूएशन आकर्षक है। लेकिन शर्त ये है कि यह निवेश लंबी अवधि के लिए करना होगा।

LIC का आईपीओ 3 मई को ओपन हुआ था। यह 9 मई को बंद हुआ। सरकार ने इस कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये हासिल किए थे। एंकर इनवेस्टर्स ने एलआईसी के 5.93 करोड़ शेयर खरीदे थे। कंपनी ने 949 रुपये पर इनवेस्टर्स को शेयर जारी किए थे। एंकर इनवेस्टर्स में ज्यादा घरेलू फंड्स थे। उन्हें अब तक 25 फीसदी से ज्यादा लॉस हो चुका है।

LIC के आईपीओ में देश और विदेश के एंकर इनवेस्टर्स ने पैसे लगाए थे। इनमें गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, एसबीआई म्यूचुअल फंड, HDFC Mutual Fund और एक्सिस म्यूचुअल फंड शामिल थे। लेकिन, ज्यादा निवेश घरेलू म्यूचुअल फंडों ने किया था। इस इश्यू में म्यूचुअल फंड की 99 स्कीमों में 4000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

इस इश्यू में LIC के पॉलिसीहोल्डर्स ने खूब दिलचस्पी दिखाई थी। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा छह गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसकी वजह डिस्काउंट था। कंपनी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये का डिस्काउंट दिया था। रिटेल इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 45 रुपये का डिस्काउंट मिला था। इस वजह से रिटेल इनवेस्टर्स ने भी इस इश्यू में अच्छी दिलचस्पी दिखाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।