LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर 14 नवंबर को शुरुआती कारोबार में ही 5% चढ़ गए थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के बाद यह सबसे बड़ी तेजी है। LIC के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह इसका शानदार रिजल्ट (Sep Q2) रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। सुबह 10.47 पर LIC के शेयर 5.75% की तेजी के साथ 663.75 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
