पिछले हफ्ते कमजोरी के बावजूद 50 स्माॉलकैप्स शेयरों में 10 से 52 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली
भारतीय इक्विटी बाजार में हाई वोलाटिलिटी के बीच लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। शुक्रवार 22 अप्रैल को समाप्त दूसरे हफ्ते में सेंसेक्स 1,141.78 अंक या 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,197.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 303.65 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,172 पर बंद हुआ।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा मई में दरों में बढ़ोतरी, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी पर की गई तीखी टिप्पणियों, मिश्रित तिमाही नतीजे और बिगड़ते रूस-यूक्रेन युद्ध से बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
सेक्टरोल इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 5.6 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी बैंक इंडेक्स में प्रत्येक में 4 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 3 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी और ऑयल एंड गैस में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.1 प्रतिशत, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और लार्जकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.
IMF नें कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए भारत के जीडीपी अनुमान को 9 प्रतिशत से घटाकर 8.2 प्रतिशत तय किया है। हालांकि ये आईएमएफ के अमेरिका, चीन और जापान जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के लिए किये गये इनके अनुमान से बेहतर है।
पिछले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors (FIIs) ने 18,443.81 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 14,394.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
FIIs अप्रैल में अब तक 29,206.19 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है, जबकि DIIs ने 20,166.48 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है।
स्मॉलकैप्स के लिए ये हफ्ता रहा शानदार
इस हफ्ते करीब 50 स्माॉलकैप्स स्टॉक्स में 10 से 52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसमें Sunflag Iron and Steel Company, Navkar Corporation, Chennai Petroleum Corporation, Mangalore Refinery and Petrochemicals, Texmaco Rail and Engineering, Bajaj Hindusthan Sugar, Cupid, Borosil Renewables, DCM Shriram Industries, Apcotex Industries and Minda Corporation आदि स्टॉक्स शामिल रहे।
इन स्मॉलकैप्स में दिखी 10-24 प्रतिशत की गिरावट
वहीं दूसरी तरफ Birla Tyres, INEOS Styrolution India, Aurum Proptech, Asian Granito India, Venus Remedies, Indiabulls Real Estate, Yaari Digital Integrated Services, Solara Active Pharma Sciences, PTC Industries, Jaiprakash Associates, Alok Industries, Intellect Design Arena, Rallis India, Dynemic Products, Renaissance Global, Saregama India, Steel Exchange India और Kabra Extrusion Technik में 10-24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
मिडकैप सेगमेंट में Tata Power Company, Glenmark Pharma, Shriram Transport Finance Corporation, ICICI Securities, Max Financial Services, RBL Bank और Mphasis में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई।
दूसरी तरफ Adani Power, NHPC, L&T Finance Holdings, Biocon, JSW Energy और Colgate Palmolive (India) में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
Kotak Securities के अमोल आठवले ने कहा कि बाजार का शॉर्ट टर्म टेक्स्चर नॉन-डायरेक्शनल है। बुल मार्केट के लिए अभी नई पुलबैक रैली 17,280 के ब्रेकआउट के बाद ही संभव है। यदि ऐसा हुआ तो इसके ऊपर इंडेक्स 17,400-17,550 तक जा सकता है।
जब तक निफ्टी 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज यानी कि 17200 के नीचे ट्रेड करता है तब तक इसमें करेक्शन जारी रहने की संभावना है। इसके नीचे निफ्टी 17,000-16,800 तक फिसल सकता है।
Angel One के समीत चव्हाण ने कहा कि पिछले हफ्ते के दौरान बैंकिंग क्षेत्र का प्रदर्शन निश्चित रूप से बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इस हफ्ते की चाल एक अनजान बाजार (clueless market) का संकेत दे रही है।
निफ्टी में 17,000-16,800 के स्तर का बचाव होने तक हम आशान्वित बने रहेंगे लेकिन कुल मिलाकर स्थिति आश्वस्त करने वाली नहीं है। इसलिए आने वाले सप्ताह में पहले कुछ सत्र महत्वपूर्ण रहेंगे और वैश्विक बाजारों के रुख पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
जहां तक निफ्टी पर लेवल्स की बात है 17,300-17,450 पर तात्कालिक रेजिस्टेंस है। लेकिन इसमें 17,000-16,800 के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )