कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार संभलने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। निफ्टी 24500 के करीब पहुंचा। HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और TCS ने बाजार में जोश भरा। वहीं उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने पीएफसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एबीबी इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए अदाणी पोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने मास्टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PFC
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने PFC स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15-19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ABB India पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ABB India में 7985 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 7840-7700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8070 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Adani Ports
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Adani Ports पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Adani Ports में 1348 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1360 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Mastek
Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Mastek का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mastek के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2785 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)