Get App

कल की गिरावट से बाजार उबरने का कर रहा प्रयास, दिग्गजों के ये 4 स्टॉक्स करायेंगे जोरदार मुनाफा

PFC के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली पुट 12.60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15-19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 1:25 PM
कल की गिरावट से बाजार उबरने का कर रहा प्रयास, दिग्गजों के ये 4 स्टॉक्स करायेंगे जोरदार मुनाफा
Mastek पर Sharekhan के संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2785 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार संभलने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। निफ्टी 24500 के करीब पहुंचा। HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और TCS ने बाजार में जोश भरा। वहीं उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने पीएफसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एबीबी इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए अदाणी पोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने मास्टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PFC

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने PFC स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15-19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः ABB India Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ABB India पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ABB India में 7985 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 7840-7700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8070 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें