मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, जानें राजेश पालवीय के दांव और बाजार पर राय
आज वायदा बाजार में BHEL, SRT FIN, RBL BANK और CAN BANK में फ्रेश लॉन्ग देखने को मिले
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 2:55 PM
Axis Securities के राजेश पालवीय निफ्टी पर सेल ऑन राइज की सलाह दी
जनवरी वायदा सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव कायम है। निफ्टी 17000 के नीचे बना हुआ है। हालांकि बैंक निफ्टी में गिरावट थोड़ी कम है लेकिन ये भी 37300 के नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स आज को होने वाली मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH SHORTS
TORRENT PHARMA, INDIA MART, JUBILANT FOOD और APOLLO HOSPITAL
फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH LONG
BHEL, SRT FIN, RBL BANK और CAN BANK
फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखी LONG UNWINDING
NAM INDIA, METROPOLIS और BOSCH
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 18300 और 18500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 183100 और 18000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38000, 38200 और 38500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38000, 37900 और 37500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में कमजोरी बनी हुई है। इसके साथ ही सेंटीमेंट भी वीक नजर आ रहा है। सेक्टर के अनुसार देखा जाये तो पीएसयू बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर में बिकवाली नजर आ रही है और कमजोरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी में जिस प्रकार का दबाव है इसमें एक बार 16900 का स्तर टूटते हुए भी दिख सकता है। लेकिन इसमें 16850 पर मजबूत सपोर्ट भी नजर आ रहा है। निफ्टी में सेल ऑन राईज की रणनीति अपनानी चाहिए। निफ्टी में 16910 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 16850 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 17050 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। आज की एक्सपायरी 17000 के आस-पास होती हुई दिख सकती है।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी निफ्टी की तुलना में मजबूती देखने को मिली है। ये 37000 के स्तर को होल्ड कर रहा है और इसमें यहां से ऊपर की तरफ रुझान देखने को मिल सकता है। इसमें ऐक्शन आने पर निफ्टी को भी 17000 के स्तर तक ले जाने में योगदान दे सकता है। बैंक निफ्टी में 37000 का लेवल होल्ड करना बहुत महत्वपूर्ण है जिसके बाद यहां से रिकवरी नजर आ सकती है। इसमें 37071 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37350 का लक्ष्य नजर आ सकत है हालांकि इसमें 36850 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय के आज के कमाईवाले स्टॉक्स
Coforege Feb Fut : बेचें- 4481 रुपये, स्टॉपलॉस- 4600 रुपये, लक्ष्य- 4250 रुपये
Apollo Hospital Feb Fut : बेचें- 4180 रुपये, स्टॉपलॉस- 4260 रुपये, लक्ष्य- 4080 रुपये
Canara Bank Feb Fut : खरीदें-223 रुपये, स्टॉपलॉस- 218 रुपये, लक्ष्य- 232-235 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः SBIN
राजेश पालवीय ने कहा कि आज पीएसयू बैंक के शेयर अपने आपको थोड़ा संभाल पा रहे हैं। इसमें आगे और तेजी नजर आ सकती है लिहाजा आज सस्ता ऑप्शन के रूप में देश की दिग्गज सरकारी बैंक का कॉल ऑप्शन लेने की सलाह है। इसका फरवरी की सीरीज का 520 के स्ट्राइक वाला कॉल 20 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 17 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें कुछ दिनों में 30 से 32 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )