बाजार कर रहा रेंजबाउंड कारोबार, राजेश पालवीय से जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर राय और शानदार ट्रेड्स

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 39200, 39100 और 39000 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 2:31 PM
Axis Securities के राजेश पालवीय ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में बुलिश नजरिया अपनाते हुए बाय ऑन डिप्स की राय दी है

गैप डाउन शुरुआत के बाद बाजार एक दायरे में घूम रहा है। निफ्टी 17550 के करीब है। बैंक निफ्टी में कमजोरी ज्यादा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताई। इसके साथ ही इन्होंने दमदार ट्रेड्स और कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

NIFTY पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17500, 17400 और 17300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39500, 39600 और 39700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39100 और 39000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

राजेश पालवीय ने निफ्टी पर बुलिश रवैया अपनाया है। उन्होंने इस इंडेक्स में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 17500 से 17450 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। इस सीरीज में इसे इस लेवल पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए जब तक ये 17450 के स्तर से नीचे नहीं जाता है तब तक हमारी बाय ऑन डिप्स की ही रणनीति रहेगी। निफ्टी में 17500 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर 17690 से 17740 के टारगेट के लिए लॉन्ग पोजीशन लेनी चाहिए।

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें भी आज हमारा बुलिश रवैया है। इसमें लोअर लेवल से रिकवरी देखने को मिली है। इसमें 39400 के स्तर काफी अहम है। जब तक इसमें 39400 के नीचे गिरावट नहीं दिखती है तब तक इसमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाकर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 39850 के तात्कालिक लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। 39340 के स्टॉपलॉस के साथ इसमें खरीदारी कर सकते हैं।

रेल लैंड लाइसेंस फीस 6% से घटाकर 1.5% की गई, इन कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत- CNBC-Awaaz Source

राजेश पालवीय के मुनाफे वाले फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड्स

Titan Sep Fut : खरीदें - 2640 रुपये, स्टॉपलॉस - 2600 रुपये, टारगेट - 2700 से 2740 रुपये

Ultratech Cement Sep Fut : खरीदें - 6753 रुपये, स्टॉपलॉस -6660 रुपये, टारगेट - 6820 से 6850 रुपये

Indian Hotels Sep Fut : खरीदें - 314 रुपये, स्टॉपलॉस - 308 रुपये, टारगेट - 325 से 328 रुपये

सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफा : M&M Financial

राजेश ने आज सस्ता ऑप्शन बताने के लिए इस बार फाइनेंस सेक्टर का स्टॉक चुना है। उन्होंने M&M Financial की सितंबर सीरीज की 225 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.50 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 13 से 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। जबकि इसमें 4.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।