Get App

दायरे में रहेगा बाजार, आज के 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले कुछ हफ्तों में मिल सकता है जोरदार रिटर्न

कल यानी बुधवार के कारोबार में 17,300 CE की स्ट्राइक पर कॉल ऑप्शन में नए सौदे जुड़ते दिखे थे जबकि 17100PE की स्ट्राइक पर नए एडिशन नजर आए थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 11:18 AM
दायरे में रहेगा बाजार, आज के 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले कुछ हफ्तों में मिल सकता है जोरदार रिटर्न
ऑप्शन डेटा के आधार पर देखें तो निफ्टी के लिए 17,500-17,600 पर रजिस्टेंस है। वहीं 17,000-17,200 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

ROHANPATIL Rohan Patil,Bonanza Portfolio

पिछले 2 कारोबारी सत्रों से निफ्टी एक छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है और कल के कारोबार में 13 दिसंबर को बने अपने बियरिश इंगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न के नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने 17600 पर 21 और 50 day EMA कलस्टर बना रखा है जो इसके लिए भारी रजिस्टेंस का काम कर रहा है। बुल्स ने 17600 का रजिस्टेंस तोड़ने की भारी कोशिश की लेकिन बीयर्स ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

कल के कारोबार में निफ्टी अपने 21 वीक EMA से थोड़ा ऊर बंद हुआ जो कि 17,173 के आसपास है। वीकली टाईम फ्रेम पर यह लेवल इसके लिए सपोर्ट का काम कर रहा है। मोमेंटम ओक्सीलेटर RSI 14 डेली और वीकली दोनों चार्ट पर कमजोरी के संकेत दे रहा है। वहीं MACD इंडिकेटर अपने सेंट्रल लाइन के नीचे नजर आ रहा है जो बाजार में साइडवेज कारोबार या कंसोलिडेशन का संकेत है। ऑप्शन डेटा के आधार पर देखें तो निफ्टी के लिए 17,500-17,600 पर रजिस्टेंस है। वहीं 17,000-17,200 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

कल यानी बुधवार के कारोबार में 17,300 CE की स्ट्राइक पर कॉल ऑप्शन में नए सौदे जुड़ते दिखे थे जबकि 17100PE की स्ट्राइक पर नए एडिशन नजर आए थे। कॉल ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट में 18000 की स्ट्राइक पर बड़ी अनवाइडिंग देखने को मिली थी। उसके बाद 18,200 और 18,100 पर अनवाइडिंग देखने को मिली थी। वहीं पुट ऑप्शन पर नजर डालें तो 17,300 और 17,400 की स्ट्राइक पर बड़ी पुट अनवाइडिंग आई थी। जो इस बात का संकेत है कि निफ्टी का बेस ऑप्शन चेन के नीचे की तरफ खिसक रहा है। उम्मीद है कि आगे के कारोबारी सत्रों में निफ्टी 17600-16,900 के दायरे में बंधा नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें