MARUTI SUZUKI की गाड़ियों की डिमांड में कोई कमी नहीं, जानें ब्रोकरेजेस से स्टॉक पर निवेश राय

MORGAN STANLEY की MARUTI पर ओवरवेट रेटिंग देकर लक्ष्य 10600 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 9:41 AM
MARUTI SUZUKI पर जानें किस ब्रोकरेजेस ने कितना दिया टारगेट

मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) का शेयर बेहतर नतीजों के बाद मंगलवार को 6.8% उछलकर सितंबर 2018 के बाद के सबसे उच्चतम स्तर 8,602.60 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने पिछले साल अपनी लोकप्रिय स्विफ्ट सहित कुछ मॉडलों की कीमतें बढ़ाईं ताकि बढ़ी हुई इनपुट लागत को कम करने में मदद मिल सके। इसी वजह से इसके मुनाफे में भी इजाफा हुआ। वहीं सेमीकंडक्टर की वैश्विक किल्लत के कारण उत्पादन धीमा होने के साथ कंपनी की गाड़ियों की मांग में कोई कमी नहीं थी और दिसंबर के अंत तक 240,000 ग्राहक गाड़ियों की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। जानते हैं MARUTI SUZUKI पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय-

BROKERAGES ON MARUTI

MORGAN STANLEY की MARUTI पर राय


MORGAN STANLEY की MARUTI पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 10600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इंवेंटरी का स्तर कम है लेकिन ऑर्डर बुक मजबूत है। नए मॉडल के साइकल से वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है जबकि इन्होंने FY24 के लिए EPS अनुमान 11% बढ़ाया है।

CREDIT SUISSE की MARUTI पर राय

CREDIT SUISSE ने MARUTI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8,759 रुपये से बढ़ाकर 10,389 रुपये तय किया है। इन्होंने FY23/24 के लिए EPS अनुमान 3-4% बढ़ाया है। मौजूदा स्तरों पर वैल्युएशन महंगा नहीं है। मार्केट शेयर, रिप्लेसमेंट डिमांड और सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है।

GOLDMAN SACHS की MARUTI पर राय

GOLDMAN SACHS ने MARUTI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 10100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के Q4 में मार्जिन और सुधरने की उम्मीद है। वहीं 100% प्रोडक्शन लेवल पर लौटने की तस्वीर साफ नहीं है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CITI की MARUTI पर राय

CITI ने MARUTI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9500 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी की गाड़ियों की डिमांड का ट्रेंड बेहतर है और प्राइसिंग का माहौल अच्छा है। नए लॉन्चेंज से FY23 में पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

Macquarie की Maruti पर राय

Macquarie ने Maruti पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9753 रुपये तय किया है।

KOTAK INSTL EQ की MARUTI पर राय

KOTAK INSTL EQ ने MARUTI पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 7800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कॉस्ट घटने से Q3 EBITDA अनुमान से 16% ज्यादा है। 2-3 साल में मार्केट शेयर 2-2.5% बढ़ने की उम्मीद है। इस माहौल में 50% मार्केट शेयर तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण काम है।

CLSA की Maruti पर राय

CLSA ने Maruti पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 6440 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि SUV में कमजोर पोजिशनिंग से मार्केट शेयर घटने की आशंका है। वहीं चिप संकट घटने से छोटी अवधि में वॉल्यूम ट्रेंड में सुधार संभव है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।