तीसरी तिमाही में माइंडट्री (MINDTREE) के नतीजे अच्छे रहे। कंपनी की DOLLER REVENUE में पौने 5 परसेंट का उछाल नजर आया। हालांकि इस दौरान कंपनी की MARGIN उम्मीद से बेहतर रही और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली। तिमाही आधार पर कंपनी ने दिसंबर 2021 तिमाही में 437.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो सितंबर 2021 तिमाही में 398.9 करोड़ रुपये था जबकि कंपनी की आय 2,586.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,750 करोड़ रुपये हो गई।
MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 5100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड का माहौल मजबूत है इसलिए शेयर में गिरावट पर एंट्री का मौका बन रहा है। वहीं लार्जकैप के महंगे वैल्युएशन के मुकाबले इसका रिस्क रिवॉर्ड संतुलित है।
Nomura की Mindtree पर राय
Nomura ने Mindtree पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4480 रुपये से बढ़ाकर 4640 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 4-5% बढ़ाया है। कंपनी की मजबूर एक्जिक्यूशन ड्राइव और अच्छी रेवन्यू ग्रोथ देखने को मिली। इसकी क्लाइंट मेट्रिक्स ट्रैकिंग सही दिशा में है। बड़ी डील पाने में कंपनी धीमी नजर आ रही है लेकिन छोटे प्रोजेक्ट्स से ग्रोथ बनी रहेगी।
GS की Mindtree पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,117 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही जबकि रेवन्यू और ऑर्डर बुक अनुमान के मुताबिक है। मार्जिन अच्छी होने का कारण कर्मचारी लागत में कमी है।
Citi ने Mindtree पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की रेवन्यू उम्मीद से कम रही जबकि मार्जिन बेहतर रही। Deal TCV बड़े पैमाने पर चौथी तिमाही के पहले अनुमान के मुताबिक औसत देखने को मिली। इसके अलावा ओमीक्रोन के चलते Travel/Hospitality में रुझानों पर नजर बनी रहेगी। इन्होंने तीसरी तिमाही में मुनाफा बढ़ने की वजह से इसका FY22 के लिए EPS अनुमान 3% के रूप में संशोधित किया है।