Get App

माइंडट्री का मुनाफा बढ़ा, जानें शेयर पर ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

Nomura ने Mindtree पर न्यूट्रल रेटिंग देकर लक्ष्य 4480 रुपये से बढ़ाकर 4640 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 9:46 AM
माइंडट्री का मुनाफा बढ़ा, जानें शेयर पर ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय
Mindtree का मुनाफा बढ़ा

तीसरी तिमाही में माइंडट्री (MINDTREE) के नतीजे अच्छे रहे। कंपनी की DOLLER REVENUE में पौने 5 परसेंट का उछाल नजर आया। हालांकि इस दौरान कंपनी की MARGIN उम्मीद से बेहतर रही और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली। तिमाही आधार पर कंपनी ने दिसंबर 2021 तिमाही में 437.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो सितंबर 2021 तिमाही में 398.9 करोड़ रुपये था जबकि कंपनी की आय 2,586.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,750 करोड़ रुपये हो गई।

Brokerage on Mindtree

MS की MINDTREE पर राय

MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 5100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड का माहौल मजबूत है इसलिए शेयर में गिरावट पर एंट्री का मौका बन रहा है। वहीं लार्जकैप के महंगे वैल्युएशन के मुकाबले इसका रिस्क रिवॉर्ड संतुलित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें