Moneycontrol Market Sentiment Survey : पूर्वी यूरोप में जारी टकराव, एनर्जी की ऊंची कीमतें और यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) का ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर सख्त रुख वित्त वर्ष 23 में निफ्टी50 (Nifty50) की कंपनियों की अर्निंग्स को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकता। हालांकि, अगर लड़ाई लंबी खिंचती है और फ्यूल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं तो कुछ हद तक अर्निंग्स कम हो सकती हैं। मनीकंट्रोल के घरेलू फंड मैनेजर्स (fund managers) के इस संस्करण के निष्कर्षों में यह बात सामने आई है।
