Multibagger penny stock: 2022 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार ने करीब 90 मल्टीबैगर स्टॉक दिए है। इसके अलावा भारतीय बाजार में तमाम ऐसे शेयर रहे है जिन्होंने अपने निवेशकों को सालों से शानदार रिटर्न दिए है। इन मल्टीबैगर स्टॉक्स में कई पेनी स्टॉक्स भी शामिल है। Tata Teleservices (Maharashtra) Limited या TTML ऐसे ही शेयरों में से एक शेयर है।
पिछले 2 साल के दौरान TTML का शेयर एनएसई पर 2 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। इस अवधि में इसमें करीब 87.50 गुना या 8650 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
TTML शेयर प्राइस हिस्ट्री
अब TTML शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 113 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। पिछले 1 महीने में इसने करीब 55 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 6 महीनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 39 रुपये के आसपास से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 350 फीसदी का रिटर्न दिया। पिछले 1 साल में टाटा ग्रुप के इस टेलिकॉम कंपनी का शेयर 13.45 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया है यानी 1 साल में यह शेयर 1200 फीसदी भागा है।
इसी तरह पिछले 2 साल के दौरान यह मल्टीबगैर पेनी स्टॉक 2 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया है। पिछले 2 साल में इस स्टॉक ने 8650 फीसदी की तेजी दिखाई है।
1 लाख रुपये का निवेश 2 साल में बना 87.50 लाख रुपये
मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक TTML शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसको 1.55 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 4.50 लाख रुपये मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 13 लाख रुपये मिल रहे होते।
वहीं अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 2 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 87.50 लाख रुपये मिल रहे होते।
TTML का वर्तमान मार्केट कैप 34,211 करोड़ रुपये है जबकि इसका वर्तमान में ट्रेड वॉल्यूम 6,69,473 है जो इसके 20 दिन के 28,77,892 के औसत वॉल्यूम से काफी कम है। स्टॉक का 52 वीक हाई ₹290.15 रुपये पर है ।