Get App

Multibagger penny stock: टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 2 साल में दिया 8650% का रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

पिछले 2 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹2 से बढ़कर ₹175 पर आ गया है और इस स्टॉक ने पिछले 10 साल के दौरान अपने निवेशकों को 8650 फीसदी का रिटर्न दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 4:44 PM
Multibagger penny stock: टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 2 साल में दिया 8650% का रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश
TTMLका करेंट मार्केट कैप 34,211करोड़ रुपये है।

Multibagger penny stock: 2022 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार ने करीब 90 मल्टीबैगर स्टॉक दिए है। इसके अलावा भारतीय बाजार में तमाम ऐसे शेयर रहे है जिन्होंने अपने निवेशकों को सालों से शानदार रिटर्न दिए है। इन मल्टीबैगर स्टॉक्स में कई पेनी स्टॉक्स भी शामिल है। Tata Teleservices (Maharashtra) Limited या TTML ऐसे ही शेयरों में से एक शेयर है।

पिछले 2 साल के दौरान TTML का शेयर एनएसई पर 2 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। इस अवधि में इसमें करीब 87.50 गुना या 8650 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

TTML शेयर प्राइस हिस्ट्री

अब  TTML शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 113 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। पिछले 1 महीने में इसने करीब 55 फीसदी रिटर्न दिया। पिछले 6 महीनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 39 रुपये के आसपास से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 350 फीसदी का रिटर्न दिया। पिछले 1 साल में टाटा ग्रुप के इस टेलिकॉम कंपनी का शेयर 13.45 रुपये से बढ़कर 175 रुपये पर आ गया है यानी 1 साल में यह शेयर 1200 फीसदी भागा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें