Multibagger Stock 2022: इन शेयरों ने 2022 में दिया अब तक 90% से ज्यादा का रिटर्न, जानिए आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति

एग्रोकेमिकल कंपनी Sharda Cropchem दूसरी सबसे बड़ी गेनर रही है और इसका स्टॉक 96 फीसदी की बढ़त के साथ 695 रुपये के स्तर पर आ गया है.

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 1:23 PM
2022 में अब तक जिन शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन रहा है उनमें रिन्यूएबल कंपनी Adani Green Energy निफ्टी 500 इंडेक्स की टॉप गेनर रही है।

वर्तमान वित्त वर्ष में बाजार अब तक लगभग फ्लैट रहा है। इस अवधि में निफ्टी में केवल 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में निफ्टी 24 फीसदी से ज्यादा भागा था। सप्लाई से जुड़ी चिंताओं के कारण कमोडिटी की कीमतों में हुई बढ़त, कंपनियों के मार्जिन पर दबाव, यूक्रेन -रूस संकट, एफआईआई की तरफ से हो रही भारी बिकवाली और इस साल यूएस फेड द्वारा अपनी दरों में 6-7 बार की जा सकनै वाली संभावित बढ़ोतरी कुछ ऐसे कारण हैं जो बाजार पर दबाव बना रहे हैं।

दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों की भी हालत अच्छी नहीं है। 2022 में अब तक निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़ा है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 5 फीसदी टूटा है।

अलग -अलग सेक्टर पर नजर डालें तो 2022 में अब तक एनर्जी में 24 फीसदी, मेटल में 20 फीसदी और ऑयल एंड गैस में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है । यह सेक्टर सबसे बड़े गेनरों में रहे हैं। इसके अलावा बैंक, एफएमसीजी और इंफ्रा में भी तेजी रही है। इस अवधि में 11 फीसदी की गिरावट के साथ आईटी सबसे बड़ा लूजर रहा है। ऑटो, फार्मा और रियल्टी पर भी दबाव देखने को मिला है।


2022 में अब तक जिन शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन रहा है उनमें रिन्यूएबल कंपनी Adani Green Energy निफ्टी 500 इंडेक्स की टॉप गेनर रही है। यह स्टॉक जनवरी से अब तक 110 फीसदी बढ़कर 2,864 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। इसी तरह एग्रोकेमिकल कंपनी Sharda Cropchem दूसरी सबसे बड़ी गेनर रही है और इसका स्टॉक 96 फीसदी की बढ़त के साथ 695 रुपये के स्तर पर आ गया है।

कमोडिटी की बढ़ती कीमतें कंपनियों के मार्जिन पर डाल रहीं दबाव, चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही में दिखेगा पूरा असर: रामदेव अग्रवाल

इसी तरह साल 2022 की शुरुआत से अब तक की यात्रा पर नजर डालें तो इस अवधि Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals में 96 फीसदी की बढ़त के साथ 865 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी Bharat Dynamics 89 फीसदी की बढ़त के साथ 736.70 रुपये के स्तर पर आ गई है। ये दोनों स्टॉक निफ्टी 500 इंडेक्स के तीसरे और चौथे सबसे बड़े गेनर रहे हैं।

आइए हम Anand Rathi के जिगर एस पटेल से यह जानने की कोशिश करते हैं कि अब हमें 2022 में अब तक 90 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाने वाले इन शेयरों में क्या करना चाहिए।

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals- हालांकि यह काउंटर काफी अच्छा नजर आ रहा है। यह अपने 1.618 & 1.9 के extreme harmonic ratio के करीब कारोबार कर रहा है। GNFC अपने 200 वीक मूविंग एवरेज से काफी ऊपर दिख रहा है जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें कभी भी मुनाफावसूली आ सकती है। दूसरी अहम बात यह है कि उच्चतम कीमत पर हायर वॉल्यूम अब इस शेयर में थकान के संकेत दे रहा है। ऐसे में निवेशकों को सलाह होगी कि इस स्टॉक में किसी नई खरीदारी से बचें।

Adani Green Energy- यह स्टॉक इस समय दिशाहिनता की स्थिति में नजर आ रहा है। अब इस स्टॉक में आनेवाले दिनों में साइडवेज कारोबार या फिर कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है । ऐसे में इस स्टॉक में वेट और वॉच रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

Bharat Dynamics- यह स्टॉक भी काफी भाग चुका है। इस स्टॉक में कभी भी मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक में नई खरीद की सलाह नहीं होगी।

Sharda Cropchem- निवेशकों को सलाह होगी कि वह इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर छोटी-छोटी किस्तों में खरीदारी की रणनीति अपनाएं और नीचे की तरफ 660 रुपये के आसपास आने पर इसमें फिर थोड़ी खरीदारी करें। इस स्टॉक में 780 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इस खरीद के लिए 640 रुपये पर स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।