Multibagger stock: आरती इंडस्ट्रीज ने हिट किया 52 वीक लो, जानिए क्या है यह खरीदारी का सही समय

Proficient Equities के मनोज डालमिया का कहना है कि Aarti Industries के शेयरों पर ग्लोबल मार्केट के खराब सेटीमेंट का असर देखने को मिला है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें इस स्टॉक पर दबाव बना रही है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के रवि सिंह का कहना है कि शॉर्ट टर्म के लिए Aarti Industries के शेयरों में डाउनट्रेड नजर आ रहा है।

Multibagger stock: कोविड के बाद आई रैली में जोरदार तेजी दिखाने के बाद Aarti Industries के शेयर अक्टूब 2021 में अपना लाइफ टाइम हाई हिट करने के बाद से ही कंसोलिडेशन के दौर में है। मंगलवार को इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एनएसई पर 708.40 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ।

एनालिस्ट का कहना है कि Aarti Industries के शेयर में आए इस बिकवाली की वजह ग्लोबल सेटीमेंट में आई कमजोरी है। स्टॉक में फंडामेटल या टेक्निकल नजरिए से कोई कमजोरी नजर नहीं आ रही है। कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चौथी तिमाही इसकी आय में सालाना आधार पर 45 फीसदी और मुनाफे में 42 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Ashika Group के अरिजीत मालाकर का कहना है कि इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक के फंडामेटल काफी मजबूत है और आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में आरती इंडस्ट्रीज की रेवेन्यू ग्रोथ 50 फीसदी के आसपास रही है। कंपनी के कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को अपने ग्राहकों पर पासआन करने में सफल रही है। इसके अलावा इसके वॉल्यूम में भी बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी के मार्जिन में भी तुलनात्मक रुप से अच्छी मजबूती देखने को मिली है। कंपनी की विस्तार योजनाए अपने पूरे होने के अंतिम चरण में है।


तारापुर API उत्पादन ईकाई में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही से व्यवसायिक उत्पादन शुरु हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्तवर्ष 2024 तक उसकी अधिकांश उत्पादन ईकाई की उत्पादन क्षमता 70-90 फीसदी तक रहेगी। वित्त वर्ष 2024 तक कंपनी अपने विस्तार योजनाओं पर 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। इसका आगे इसको फायदा मिलेगा।

दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय IPO मार्केट मजबूत, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

Proficient Equities के मनोज डालमिया का कहना है कि Aarti Industries के शेयरों पर ग्लोबल मार्केट के खराब सेटीमेंट का असर देखने को मिला है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें इस स्टॉक पर दबाव बना रही है। कच्चे तेल की कीमतों मे बढ़ोतरी और इसके Benzene की कीमतों में बढ़त के कारण कंपनी के API बिजनेस पर दबाव बना है। यह स्टॉक अपने 200 DMA के नीचे कारोबार कर रहा है। इसके आसपास बेस बनने के बाद इस स्टॉक में फिर से तेजी आती नजर आ सकती है।

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के रवि सिंह का कहना है कि शॉर्ट टर्म के लिए Aarti Industries के शेयरों में डाउनट्रेड नजर आ रहा है। यह 700 रुपये के आसपास स्थित अपने 200 DMA के आसपास दिख रहा है। ऐसे मे इस मल्टीबैगर स्टॉक में खरीदारी करने के लिए कोई जल्दबाजी ना दिखाए। यह स्टॉक वर्तमान में बियरिश ट्रेंड में है और 700 रुपये का सपोर्ट टूटने के बाद नियर टर्म में यह हमें 670 रुपये के आसपास जाता नजर आ सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।