Multibagger stock: एक्सपर्ट्स इस पेनी स्टॉक में खरीदारी की दे रहें सलाह, 2022 में कर सकता है मालामाल

Multibagger stock: Vikas Lifecare का शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो 2021 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक रहा है। इस शेयर ने पिछले 1 साल में 100 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 10:28 AM
Vikas Lifecare का वर्तमान मार्केट कैप 582 करोड़ रुपये है।

Multibagger penny stock : 2021 में बाजार में तमाम मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है। पोजिशनल इन्वेस्टर इस समय ऐसे स्टॉक की तलाश में लगे है जो उनके लिए 2022 में मल्टीबैगर साबित हो सकते है। मल्टीबैगर स्टॉक की इस तलाश में तमाम पेनी स्टॉक पर भी निवेशकों की नजर है। गौरतलब है कि पेनी स्टॉक्स में निवेश के लिए कम अमाउंट की जरुरत होती है । ऐसे में ज्यादा जोखिम उठाने की क्षमता रखने वाले निवेशक क्वालिटी पेनी स्टॉक्स की तलाश में रहते है। ऐसे ज्यादा जोखिम क्षमता वाले निवेशकों को लिए एक्सपर्ट्स की Vikas Lifecare के शेयर पर दांव लगाने की सलाह है। यह पेनी स्टॉक इस समय इस सेक्रेडरी मार्केट में सेटिमेंट खराब होने के चलते बिकवाली के दबाव में है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक 2022 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक बन उबर सकता है।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि इस स्टॉक ने अपना कंसोलिडेशन जोन तोड़ दिया है और पिछले कुछ समय से बाजार के सेटिमेंट खराब रहने के बावजूद इस समय खराब रहा है । इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी पॉजिटीव नजर आ रहा है और सेक्रेंडरी मार्केट में सेटिमेंट सुधरने के साथ ही इस स्टॉक में जोरदार अपसाइड देखने को मिल सकता है।

अनुज गुप्ता का कहना है कि 7.5-8 रुपये के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है । एक बार यह बांधा टूटने पर शॉर्ट टर्म और मध्यम टर्म में इसमें जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक में 2022 के अंत तक काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और यह 5 रुपये के वर्तमान स्तर से बढ़कर 12 रुपये के स्तर पर जा सकता है।


यह भी पढ़े- एक्सपायरी के पहले 17000 पर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

Vikas Lifecare का शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो 2021 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक रहा है। इस शेयर ने पिछले 1 साल में 100 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले करीब 1 महीने से यह स्टॉक में दबाव में चल रहा है और इसमें करीब 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Vikas Lifecare का वर्तमान मार्केट कैप 582 करोड़ रुपये है। स्टॉक का ऑल टाईम हाई 7.95 रुपये पर है। वहीं इसका 52 वीक लो 2.46 रुपये है। इस स्टॉक का करेंट ट्रेंड वॉल्यूम 12,61,377 है जबकि इसका 20 Day एवरेज वॉल्यूम 54,73,444 पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।