Get App

Multibagger stock: एक्सपर्ट्स इस पेनी स्टॉक में खरीदारी की दे रहें सलाह, 2022 में कर सकता है मालामाल

Multibagger stock: Vikas Lifecare का शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो 2021 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक रहा है। इस शेयर ने पिछले 1 साल में 100 फीसदी का रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 10:28 AM
Multibagger stock: एक्सपर्ट्स इस पेनी स्टॉक में खरीदारी की दे रहें सलाह, 2022 में कर सकता है मालामाल
Vikas Lifecare का वर्तमान मार्केट कैप 582 करोड़ रुपये है।

Multibagger penny stock : 2021 में बाजार में तमाम मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है। पोजिशनल इन्वेस्टर इस समय ऐसे स्टॉक की तलाश में लगे है जो उनके लिए 2022 में मल्टीबैगर साबित हो सकते है। मल्टीबैगर स्टॉक की इस तलाश में तमाम पेनी स्टॉक पर भी निवेशकों की नजर है। गौरतलब है कि पेनी स्टॉक्स में निवेश के लिए कम अमाउंट की जरुरत होती है । ऐसे में ज्यादा जोखिम उठाने की क्षमता रखने वाले निवेशक क्वालिटी पेनी स्टॉक्स की तलाश में रहते है। ऐसे ज्यादा जोखिम क्षमता वाले निवेशकों को लिए एक्सपर्ट्स की Vikas Lifecare के शेयर पर दांव लगाने की सलाह है। यह पेनी स्टॉक इस समय इस सेक्रेडरी मार्केट में सेटिमेंट खराब होने के चलते बिकवाली के दबाव में है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक 2022 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक बन उबर सकता है।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि इस स्टॉक ने अपना कंसोलिडेशन जोन तोड़ दिया है और पिछले कुछ समय से बाजार के सेटिमेंट खराब रहने के बावजूद इस समय खराब रहा है । इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी पॉजिटीव नजर आ रहा है और सेक्रेंडरी मार्केट में सेटिमेंट सुधरने के साथ ही इस स्टॉक में जोरदार अपसाइड देखने को मिल सकता है।

अनुज गुप्ता का कहना है कि 7.5-8 रुपये के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है । एक बार यह बांधा टूटने पर शॉर्ट टर्म और मध्यम टर्म में इसमें जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक में 2022 के अंत तक काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और यह 5 रुपये के वर्तमान स्तर से बढ़कर 12 रुपये के स्तर पर जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें