Multibagger Stock:राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक में लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट, जानिए क्या करना चाहिए निवेश

शॉर्ट टर्म में यह शेयर 140 रुपये का स्तर दिखा सकता है। जिसके पास यह शेयर वह इसमें बनें रहें । जो नई खरीदारी करना चाहते हैं वह भी 140 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के साथ इसमें वर्तमान स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं.

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि यह राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक हाल में आए गिरावट के बाद रिकवरी के मोड में है.

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: फंड जुटानें के खबरों के आने के बाद 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक DB Realty (डीबी रियल्टी) के शेयरों में लगातार अपर सर्किट लगता दिखा। ये स्टॉक इस साल का मल्टीबैगर साबित हुआ है। इन दिनों इस मल्टीबैगर स्टॉक में एक बार फिर अपर सर्किट पर अपर सर्किट लगते दिख रहे हैं। इस शेयर में आज लगातार 4 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर करीब 25 फीसदी भागा है।

हाल के कारोबारी सत्रों का सर्किट स्टॉक होने के साथ ही डीबी रियल्टी के शेयरों में एक फिर जोरदार तेजी नजर आ रही है और यह विदेशी निवेशकों को आकर्षित करता नजर आ रहा है ।

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि इस तरह की खबरें है कि राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली ये कंपनी Viacom18 की 30,000 करोड़ रुपये के हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए विदेशी निवेशकों को आर्कषित करती नजर आ रही है।


जानकारों का यह भी कहना है कि हाल में DB Realty के शेयरों में आई तेजी की मुख्य वजह कंपनी की फंड जुटाने की योजना रही है । इससे कंपनी को अपनी कारोबारी योजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे मिलेंगे। जानकारों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में यह शेयर 140 रुपये का स्तर दिखा सकता है। जिसके पास यह शेयर वह इसमें बनें रहें । जो नई खरीदारी करना चाहते हैं वह भी 140 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के साथ इसमें वर्तमान स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि यह राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक हाल में आए गिरावट के बाद रिकवरी के मोड में है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में शॉर्ट टर्म के 140 रुपये के लक्ष्य के साथ 87 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। बताते चलें कि डीबी रियल्टी में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी उनकी रेखा झुनझुनवाला के अकाउंट के जरिए 2.06 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।