Get App

Multibagger stock: इस NBFC स्टॉक ने सिर्फ 20 महीने में किया मालामाल, 1 लाख रुपये को बनाए 18 लाख रुपये

Multibagger stock: Poonawalla Fincorp स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो कंपनी का मार्केट कैप 20,200 करोड़ रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 302.90 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 55.60 रुपये है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 12:08 PM
Multibagger stock: इस NBFC स्टॉक ने सिर्फ 20 महीने में किया मालामाल, 1 लाख रुपये को बनाए 18 लाख रुपये
Poonawalla Fincorp का शेयर 5 जून 2022 को एनएसई पर 16.40 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 4 फरवरी 2022 को एनएसई पर यह 264.80 रुपये पर बंद हुआ है।

Multibagger stock: साल 2021 में बाजार में हमें कई मल्टीबैगर पेनी स्टॉक देखने को मिले है। कोविड -19 के दूसरी लहर के बाद बाजार में आए उछाल के दौर में कई पेनी स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुए है और उन्होंने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अदार पुनावाला की पुणे स्थित एनबीएफसी कंपनी Poonawalla Fincorp भारतीय सेक्रेडरी मार्केट में लिस्टेड एक ऐसा स्टॉक रहा है जिसने 20 महीने की छोटी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

Poonawalla Fincorp का शेयर 5 जून 2022 को एनएसई पर 16.40 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 4 फरवरी 2022 को एनएसई पर यह 264.80 रुपये पर बंद हुआ है। इसका मतलब यह है कि सिर्फ 20 महीने की अवधि में इस एनबीएफसी के शेयर में 1700 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Poonawalla Fincorp शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डाले तो इस मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 1 महीने में 228.40 रुपये से बढ़कर 264.80 रुपये के स्तर पर पहुंचा है। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में इस एनबीएफसी स्टॉक ने 60 फीसदी की तेजी दिखाई । इस साल अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 220.75 रुपये से बढ़कर 264.80 रुपये के भाव पर आ गया है यानी 2022 में अब तक इस स्टॉक में 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें