Multibagger stock: कमजोर बाजार में भी इस स्टॉक ने एक महीने में दिया 150% का रिटर्न, क्या है आपके पास?

Tine Agro के शेयर प्राइस पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पांचों कारोबारी सत्र में अपरसर्किट हिट किया है.

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2022 में अब तक इस स्टॉक ने 685 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसी अवधि में सेंसेक्स ने करीब 9 फीसदी और निफ्टी में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

Multibagger stock: स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद कुछ स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। Tine Agro का शेयर एक ऐसा ही स्टॉक है। यह एक टेक्सटाइल सेक्टर का स्टॉक है और यह 2022 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक भी साबित हुआ है। 2022 में अब तक इस मल्टीबैगर स्टॉक में 7.14 रुपये से बढ़कर 56.05 रुपये का रास्ता तय किया है। 2022 में अब तक इस स्टॉक ने 685 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

स्टॉक मार्केट के निवेशकों को अचंभित करते हुए इस स्टॉक ने बाजार में गिरावट के बावजूद अपने शेयर होल्डरों को मालामाल कर दिया है। Tine Agro ने आज के कारोबार में भी 5 फीसदी का अपरसर्किट लगाया है और बीएसई पर 56.05 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचता नजर आया है।

Tine Agro के शेयर प्राइस पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पांचों कारोबारी सत्र में अपरसर्किट हिट किया है। 5 कारोबारी सत्रों में इसने अपने शेयरधारकों को 21.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 22.65 रुपये से बढ़कर 56.05 रुपये पर आ गया। 1 महीने में इस स्टॉक में 150 फीसदी का रिटर्न दिया है।


2022 में अब तक इस स्टॉक ने 685 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसी अवधि में सेंसेक्स ने करीब 9 फीसदी और निफ्टी में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में इस X group के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने 2022 में अल्फा रिटर्न दिया है।

यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक अपने 56.05 रुपये के लाइफ टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है जबकि बीएसई पर इसका 52 वीक लो 3.90 रुपये पर है। बीएसई पर लिस्टेड इस स्टॉक का वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 6,53,631 है जो 51,324 इसके 20 दिनों के औसत से काफी ज्यादा है। इस मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक का वर्तमान मार्केट कैप 31 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।