Get App

Multibagger Stock: अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने 20 साल में दिया 22000% का रिटर्न, जानिए क्या करना चाहिए निवेश

पिछले महीने IIFL ने Adani Enterprises पर sell कॉल दी थी और इसके लिए 2000 रुपये का टारगेट दिया था। IIFL का कहना था कि इस स्टॉक में एक बियरिश फ्लैग ब्रेकडाउन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 10:41 AM
Multibagger Stock: अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने 20 साल में दिया 22000% का रिटर्न, जानिए क्या करना चाहिए निवेश
Adani Enterprises का 52 वीक हाई 2420.0 रुपये है जबकि 52 वीक लो 1333.3 रुपये है।

Multibagger Stock:  हाल के दिनों में Adani Enterprises के शेयर दबाव में रहे है लेकिन लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को जोरदार कमाई कराई है। पिछले 20 साल के दौरान Adani Enterprises के शेयरों में करीब 221 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 9.41 रुपये से बढ़कर 2082.10 रुपये पर आ गया है। इसका मतलब यह है कि पिछले 20 साल में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारको को करीब 22,000 फीसदी की रिटर्न दिया है।

पिछले 1 साल में Adani Enterprises का शेयर 1500 रुपये से बढ़कर 2082 रुपये पर आ गया है। 1 साल में इस स्टॉक में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में यह शेयर 130 रुपये से 2082 रुपये पर आ गया है। 5 साल की अवधि में इस शेयर ने 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 222 रुपये से बढ़कर 2082 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने 850 फीसदी की तेजी दिखाई है। इसी तरह पिछले 20 साल में यह शेयर 9.41 रुपये से बढ़कर 2082.10 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक में 22,000 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ऐसे में अगर किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में 10 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 9.50 लाख रुपये मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले Adani Enterprises में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 2.21 करोड़ रुपये मिल रहे होते। Adani Enterprises का 52 वीक हाई 2420.0 रुपये है जबकि 52 वीक लो 1333.3 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें