Yes Bank के शेयर बन गए मल्टीबैगर, तीन महीनों में निवेशकों को दिए 38% रिटर्न

Yes Bank के एसेट्स की बात करे तो बैंक रिटेल और एसएमई को लेंडिंग में बढ़ोतरी के साथ अपने बिजनेस मॉडल को दुरुस्त कर रहा है

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 2:37 PM
Yes Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?

YES Bank Share Price: Yes Bank के शेयरों में लाखों निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। शुक्रवार को इसके शेयर 1.13% गिरकर 17.55 रुपए पर बंद हुए। एक दिन पहले गुरुवार 8 सितंबर अच्छी तेजी रही। 8 सितंबर को Yes Bank के शेयरों ने अपने 20 महीने का हाई टच किया था। शेयर में हेवी वॉल्यूम के साथ यह रैली थी। Yes Bank के शेयरों ने पिछले तीन महीनों में 38% रिटर्न दिया है। आउटलुक में सुधार की वजह से Yes Bank के शेयरों में तेजी आई है।

Yes Bank की रेटिंग अपग्रेड

पिछले महीने रेटिंग एजेंसियों CRISIL और India Ratings and Research (Ind-Ra) ने यस बैंक के इंस्ट्रुमेंट्स को अपग्रेड किया था। क्रिसिल रेटिंग्स ने टियर-2 बॉन्ड्स (बेसिल 3 के तहत) और इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स को अपग्रेड किया था। वहीं उसके आउटलुक को स्टेबिल से बदलकर पॉजिटिव कर दिया था। वहीं Ind-Ra ने यस बैंक की लॉन्ग टर्म इश्युअर रेटिंग को 'IND A-' से अपग्रेड करके 'IND BBB' कर दिया और आउटलुक को स्टेबिल कर दिया था।


Yes Bank को किन चीजों से मिला सपोर्ट

क्रिसिल ने कहा कि रेटिंग एजेंसियों के भरोसे से Yes Bank के प्रदर्शन में सुधार की झलक मिलती है। इसमें डिपॉजिट, बेहतर एसेट क्वालिटी, रिस्क मैनेजमेंट, प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार आदि शामिल हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा, मार्च, 2020 मे रिकंस्ट्रक्शन स्कीम के बाद बैंक के डिपॉजिट बेस में लगातार सुधार जारी रहने का अनुमान है और बैंक अच्छी स्थिति में दिख रहा है।

बिजनेस मॉडल में हो रहा सुधार

Yes Bank के एसेट्स की बात करे तो बैंक रिटेल और एसएमई को लेंडिंग में बढ़ोतरी के साथ अपने बिजनेस मॉडल को दुरुस्त कर रहा है। कॉर्पोरेट बुक के भीतर, बैंक छोटे साइज के एक्सपोजर पर जोर दे रहा है, जबकि पूर्व में वर्किंग कैपिटल का अनुपात ज्यादा था। क्रिसिल ने कहा कि बैंक को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ प्रस्तावित ट्रांजेक्शन से भी लाभ होने का अनुमान है, जिसमें बैंक 48,000 करोड़ रुपये के स्ट्रेस्ड लोन बेच देगा।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।