Get App

स्टील कंपनियों के लिए राहत की खबर, एक्सपोर्ट ड्यूटी में हो सकती है बड़ी कटौती

सूत्रों के मुताबिक 22 मई को स्टील एक्सपोर्ट पर लागू 15 फीसदी एएक्सपोर्ट ड्यूटी को या तो आधा किया जा सकता है या तो इनको इस महीने के अंत तक पूरी तरीके से हटाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 10:09 AM
स्टील कंपनियों के लिए राहत की खबर, एक्सपोर्ट ड्यूटी में हो सकती है बड़ी कटौती
JSW Steel ने पहले ही वर्तमान वित्त वर्ष में अपने कैपेक्स में 5000 करोड़ रुपये की कटौती करके इसको 15,000 करोड़ रुपये का अनुमान किया है।

स्टील की कीमतों में हाल में भारी गिरावट और बढ़ती घरेलू सप्लाई को देखते हुए सरकार स्टील प्रोडक्ट पर लागू एक्सपोर्ट ड्यूटी को घटाकर या तो आधी कर सकती है या तो फिर इसे पूरी तरह से घटा सकती है। सूत्रों के हवाले से लाइव मिंट ने यह जानकारी दी है।

इस खबर के मुताबिक स्टील मंत्रालय ने तमाम इंडस्ट्रीज प्रतिनिधियों से उनके विचार के बाद इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय से बातचीत की है।

सूत्रों के मुताबिक 22 मई को स्टील एक्सपोर्ट पर लागू 15 फीसदी एएक्सपोर्ट ड्यूटी  को या तो आधा किया जा सकता है या तो इनको इस महीने के अंत तक पूरी तरीके से हटाया जा सकता है।

मनीकंट्रोल इस खबर की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें