NAV Investment के आशीष बहेती ने आज Maruti Suzuki के स्टॉक में 8200 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
बाजार में आज तेज बिकवाली दिख रही है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने अहम सपोर्ट तोड़ दिए हैं। निफ्टी 15800 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में आज ज्यादा कमजोरी है और ये 3 परसेंट से ज्यादा नीचे हैं। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स इस हफ्ते हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं।
सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment Research के डायरेक्टर आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपने शानदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।
वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर
RBL BANK, M&M FIN, BAJAJ FINSERV और L&T FIN
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले शेयर
INDIGO, GNFC, BSOFT और ABFRL
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर
MARICO, SIEMENS, PIDILITE और HUL
NIFTY की रेंज
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 15800, 15900 और 16000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15800, 15700 और 15500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये
NIFTY BANK की रेंज
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 33900, 33800 और 34000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 33000, 33100 और 33200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये
NAV Investment Research के आशीष बहेती की बाजार पर राय
NAV Investment Research के आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा फिलहाल इंडेक्स में ट्रेडिंग से बचने में समझदारी है। इसकी बजाय अच्छे स्टॉक्स में बढ़िया ट्रेड्स खोजने चाहिए। आज हमारी स्टॉक्स स्पेसिफिक ट्रेडिंग की सलाह होगी।
NAV Investment Research के आशीष बहेती के टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Nestle India June Fut : खरीदें- 16869 रुपये, लक्ष्य- 17200 रुपये, स्टॉपलॉस-16750 रुपये
Maruti Suzuki June Fut : खरीदें- 7975 रुपये, लक्ष्य- 8050 से 8200 रुपये, स्टॉपलॉस-7870 रुपये
Pidilite June Fut : खरीदें- 2125 रुपये, लक्ष्य- 2180 से 2250 रुपये, स्टॉपलॉस-2100 रुपये
आशीष बहेता का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शन : Bajaj Auto
आशीष ने आज सस्ता ऑप्शन के लिए ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि बजाज ऑटो की जून सीरीज की 3900 के स्ट्राइक की कॉल 51 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 60 से 65 रुपये के लक्ष्य आते हुए नजर आयेंगे। हालांकि इसमें 40 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)