बाजार में आज तेज बिकवाली दिख रही है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने अहम सपोर्ट तोड़ दिए हैं। निफ्टी 15800 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में आज ज्यादा कमजोरी है और ये 3 परसेंट से ज्यादा नीचे हैं। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स इस हफ्ते हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं।
