RUCHIT JAIN, 5paisa.com
RUCHIT JAIN, 5paisa.com
पिछला हफ्ता भारतीय इक्विटीज के लिए बहुत ही खराब हफ्ता रहा था। इस दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये मई 2020 के बाद की सबसे बड़ी वीकली गिरावट थी। 17 जून के खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 15,200 के नीचे चला गया था।
पिछले दो हफ्तों के दौरान 16800 से गिरकर 15200 पर आ गया है। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपनी असर दिखाया है। लोअर टाइम फ्रेम चार्ट पर मोमेंटम रिडिंग्स पर अब बहुत ज्यादा ओवर सोल्ड नजर आ रही हैं। अक्सर इस तरह के सेटअप के बाद पुलबैक रैली देखने को मिलती है। हालांकि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लोअर लो बनाया है लेकिन ‘RSI Smoothed’ ऑक्सीलेटर अभी भी अपने पिछले स्विंग लो के नीचे नहीं गया है। ऐसे में यहां से आने वाली कोई भी पुलबैक रैली बाजार के लिए अच्छा संकेत है।
डेरिवेटिव सेगमेंट पर नजर डालें तो इंडेक्स फ्यूचर से संबंधित एफआईआई की अधिकांश पोजिशन शॉर्ट साइड में है। नियर टर्म में आ सकने वाली शॉर्ट कवरिंग बाजार में कुछ तेजी ला सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह अपनी शॉर्ट पोजिशन पूरी कर लें और 1-2 हफ्ते के नजरिए से लॉन्ग साइड के सौदे खोजें। निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट 15,000 और 14,800 के आसपास नजर आ रहा है। किसी पुलबैक मूव में निफ्टी आने वाले हफ्ते में 15650 का स्तर छू सकता है।
आज के 2 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Bajaj Finance: Buy | LTP: Rs 5419.55 | इस स्टॉक 5,220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 5,740 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।
Infosys: Buy | LTP: Rs 1,387.30 | इस स्टॉक 1,300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,490-1,540 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7-11 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।