Get App

इसी हफ्ते निफ्टी छू सकता है 15650 का स्तर, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट 15,000 और 14,800 के आसपास नजर आ रहा है। किसी पुलबैक मूव में निफ्टी आने वाले हफ्ते में 15650 का स्तर छू सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2022 पर 10:24 AM
इसी हफ्ते निफ्टी छू सकता है 15650 का स्तर, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर
पिछले दो हफ्तों के दौरान 16800 से गिरकर 15200 पर आ गया है। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपनी असर दिखाया है

RUCHIT JAIN, 5paisa.com

पिछला हफ्ता भारतीय इक्विटीज के लिए बहुत ही खराब हफ्ता रहा था। इस दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये मई 2020 के बाद की सबसे बड़ी वीकली गिरावट थी। 17 जून के खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 15,200 के नीचे चला गया था।

पिछले दो हफ्तों के दौरान 16800 से गिरकर 15200 पर आ गया है। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपनी असर दिखाया है। लोअर टाइम फ्रेम चार्ट पर मोमेंटम रिडिंग्स पर अब बहुत ज्यादा ओवर सोल्ड नजर आ रही हैं। अक्सर इस तरह के सेटअप के बाद पुलबैक रैली देखने को मिलती है। हालांकि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लोअर लो बनाया है लेकिन ‘RSI Smoothed’ ऑक्सीलेटर अभी भी अपने पिछले स्विंग लो के नीचे नहीं गया है। ऐसे में यहां से आने वाली कोई भी पुलबैक रैली बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें