पहले दिन की Arihant Capital के रत्नेश गोयल की टॉप कॉल HAL रही जिसने 3.6% का रिटर्न दिया
खिलाड़ी नंबर वन में नये हफ्ते में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते खिलाड़ी नंबर वन में Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा, Arihant Capital के रत्नेश गोयल और Market Expert अमित सेठ के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि रत्नेश गोयल पहली बार खेल का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें कोई भी खिलाड़ी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ से उनके सुझाये स्टॉक्स पर दांव लगाकर पैसा बना सकते हैं।
KHILADI TOP TRADES DAY-1
पहले दिन की नीरव छेड़ा की टॉप कॉल ASTRAZENECA रही जिसने 1.5% का रिटर्न दिया
पहले दिन की रत्नेश गोयल की टॉप कॉल HAL रही जिसने 3.6% का रिटर्न दिया
पहले दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल BDL रही जिसने 3% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-1 RETURN
पहले दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये कॉल्स ने 2.78% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये कॉल्स ने 4.24% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये कॉल्स ने 4.36% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के सुझाये हुए आज के कमाई वाले शेयर
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा का दमदार स्टॉकः BUY Mahindra Holidays
नीरव ने कहा कि इसमें 258 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 280 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 248 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Arihant Capital के रत्नेश गोयल का का दमदार स्टॉकः SELL GAIL
रत्नेश ने कहा कि इस स्टॉक में 130.6 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 122 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 135.5 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Cummins
अमित ने इस स्टॉक में 1217 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1280 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा का दमदार स्टॉकः BUY ICICI Lombard
नीरव ने कहा कि इसमें 1235 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1335 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1205 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY NMDC
अमित ने इस स्टॉक में 115 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 110 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 125 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।