नीचे की तरफ 15671 स्तर टूटने पर देखने को मिल सकती है पेनिक सेलिंग, बहुत आक्रामक होकर न लें ट्रेड: समीत चव्हाण

अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तब ही इसको कुछ राहत मिलती नजर आएगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में बहुत एग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें

अपडेटेड May 16, 2022 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
अब हाल का 15,671 का निचला स्तर बहुत दूर नजर नहीं आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ इसको तोड़ देता है तो मार्केट में पेनिक की स्थिति पैदा हो जाएगी।

Sameet Chavan,Angel One

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच पिछले सोमवार को बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। पिछले हफ्ते के शुरुआती आधे भाग में कुछ मुश्किलों के बावजूद निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया और यह क्लोजिंग बेसिस पर 16000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहा लेकिन उसके बाद बैंकिंग पर बिकवाली का दबाव आता दिखा और गुरुवार को निफ्टी 16000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसलकर पिछले 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

वहीं शुक्रवार को बाजार ने बेहतर ग्लोबल संकेतों के दम पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एक बार फिर ऊपरी स्तर पर बाजार टिके रहने में कामयाब नहीं रहा और आखिरी कारोबारी घंटों में अपनी दिन भर की सारी बढ़त गवांते हुए लाल निशान में बंद हुआ।


निफ्टी में एक बार फिर साप्ताहिक आधार 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। पूरी दुनिया में खराब मैक्रो फैक्टर का असर देखने को मिल रहा है और भारत भी इसका अपवाद नहीं है। इस ओवरसोल्ड बाजार में भी एक छोटी रिकवरी के लिए बाजार खरीदारी के मूड में नहीं नजर आ रहा है। पिछले शुक्रवार को बाजार कारोबारी के आखिरी घंटे में अपनी पूरी बढ़त गवां कर बंद हुआ यह निश्चित तौर पर बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है।

अब हाल का 15,671 का निचला स्तर बहुत दूर नजर नहीं आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ इसको तोड़ देता है तो मार्केट में पेनिक की स्थिति पैदा हो जाएगी। यह लेवल टूटने के बाद निफ्टी हमें 15,350 - 15,200 की तरफ जाता दिखेगा। वहीं 16,000 - 16,200 पर निफ्टी के लिए बड़ी बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तब ही इसको कुछ राहत मिलती नजर आएगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में बहुत एग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें।

वहीं निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबे नजरिए के साथ पैसे लगाए और इस गिरावट में सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरु करें। इस समय बाजार की दिशा पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर पर निर्भर नजर आ रही है ऐसे में बाजार भागीदारों को सलाह होगी कि वे ग्लोबल बाजार पर नजदीकी से नजर रखें।

आज के दो कॉल जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

Indraprastha Gas: Buy | LTP: Rs 372.65 | इस स्टॉक में 358 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 398 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Bharti Airtel: Sell | LTP: Rs 689.90 | इस स्टॉक में 714 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 664 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 4 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।